BJP जिला अध्यक्ष गीता बालमुचु ने मझगांव में हांथी पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Majhgaon:भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता बालमुचु ने शनिवार को बेनिसागर मझगांव के तिलकुटी टोला पहुंचकर हाथी द्वारा मारे गए प्रकाश दास के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ हर तरह से खड़ी है और ईश्वर की मर्जी के आगे किसी का वश नहीं चलता।
गीता बालमुचु ने मौके पर ही फोन पर मझगांव अंचलाधिकारी से संपर्क कर यह सुनिश्चित किया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार बिना किसी कठिनाई के संपन्न हो। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वन विभाग के पदाधिकारियों से भी वे मिलकर मृतक परिवार को शीघ्र सहायता राशि दिलाने का प्रयास करेंगी।
इस अवसर पर गीता बालमुचु के साथ मझगांव के पूर्व प्रत्याशी भूषण पाट पिंगुवा, मझगांव मंडल अध्यक्ष पीताम्बर राउत, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोप, शैलेन्द्र बागची, प्रशांत पिंगुवा और सुरिन बिरुवा भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.