गुवा महिला समिति के म्यूजिक ट्रेनिंग कार्यक्रम का रिजल्ट घोषित, बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa  : गुवा महिला समिति द्वारा संचालित म्यूजिक ट्रेनिंग कार्यक्रम की परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। परीक्षा में संगीत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक हासिल किए। बच्चों की सफलता से अभिभावकों एवं समिति के सदस्यों में खुशी का माहौल देखा गया।

बुधवार देर शाम गुवा स्थित सेल क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुवा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शालू कुमारी ने सफल छात्र-छात्राओं के बीच रिजल्ट कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए संगीत के क्षेत्र में आगे भी निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमारी के साथ सचिव जयश्री नंदकोलियर, गीता आनंद, श्वेता सिंहा, प्रवीण सुल्ताना एवं नीलम बंगा उपस्थित रहीं। वहीं संगीत प्रशिक्षकों में योगेंद्र त्रिपाठी एवं तापस दास भी मौजूद थे।

समारोह में संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें