Guwa:आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंडी अंचलाधिकारी मनोज कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया।
फ्लैग मार्च गुवा थाना परिसर से प्रारंभ होकर कच्छीधौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट, रामनगर होते हुए गुवा बाजार तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाने के साथ-साथ प्रशासन ने यह संदेश दिया कि सभी लोग मिलजुलकर शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं।
रामनवमी को लेकर गुवा में फ्लैग मार्च, प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
The News Blast
FOLLOW US:
Share करें
✓ Link copy हो गया!
The specified slider id does not exist.








और पढ़ें







