गोविंदपुर में संगम विहार और पुष्पा अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों में दिन-दहाड़े चोरी, लाखों की नकदी और जेवरात गायब

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में संगम विहार और पुष्पा अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों में शुक्रवार को दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ चोरी की घटनाएं हुईं। चोरों ने लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी की तीनों घटनाओं के तार आपस में जुड़े हो सकते हैं।

???? केस 1 – बीमार पत्नी को देखने अस्पताल गए थे अजय दास
पुष्पा अपार्टमेंट निवासी अजय दास अपनी बीमार पत्नी को देखने अस्पताल गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।

???? केस 2 – एक्स आर्मी के फ्लैट से 10 लाख की चोरी
संगम टावर में रहने वाले पूर्व सैनिक संजय नंदी के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकदी गायब कर दी।

???? केस 3 – 8 लाख के जेवर उड़ाए
संगम विहार निवासी सुमिता दास जब घर लौटीं तो देखा कि फ्लैट का ताला टूटा हुआ है और अलमारी खाली पड़ी है। चोरों ने करीब 8 लाख रुपये मूल्य के गहने पर हाथ साफ कर दिया था।

पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें