कदमा में पूजा कर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के फॉर्म एरिया रोड नंबर 10 के पास शनिवार की अहले सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने पूजा कर घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने देवर नीलेश राव के साथ पूजा कर घर लौट रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर चेन छीन ली। छीना-झपटी के दौरान आधी चेन महिला के हाथ में ही रह गई।

महिला और उसके देवर ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे तेज रफ्तार से भाग निकले।

सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह भी थाने पहुंचे और पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें