गोलपहाड़ी रेलवे कॉलोनी में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी ने काटा फीता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुरसार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति, गोलपहाड़ी रेलवे कॉलोनी के 25वें वर्षगांठ पर बने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने पंडाल की सुंदरता और बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए समिति को बधाई दी।

विधायक ने मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र में शांति, सौहार्द व खुशहाली की कामना की। उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम में जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, समिति अध्यक्ष स्वपन कुमार सिंहदेव, सचिव नरेंद्र सिंह, अरुण गुहा, संतोष पांडेय, सुशांत सिंह, अजय यादव, मनोज ठाकुर, शिटू सिंह, महेश्वर सिंह, गरुनु महतो समेत पूजा समिति के कई सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें