Golmuri Congress March जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा: गोलमुरी में कांग्रेस ने निकाली जन चेतना पदयात्रा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने जन चेतना पदयात्रा का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता के नेतृत्व में किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को भारतीय संविधान की रक्षा के लिए जागरूक करना था। इस पदयात्रा का शुभारंभ बारीडीह चौक से हुआ और यह एग्रीको सिग्नल चौक पर सभा में तब्दील हो गई।

मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,

“हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्वजों ने संविधान को रचने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इसे बदलने की कोशिश करना हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि संविधान की रक्षा करें।”

संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की पहल

इस यात्रा का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सामंता कुमार ने कहा,

संविधान की नीति पर ही पूरा देश चलता है। इसे बदलने या इससे छेड़छाड़ करना राष्ट्र के लिए घातक हो सकता है। आज हर शिक्षित नागरिक को इस मुद्दे पर जागरूक होना होगा।”

कांग्रेस नेता अखिलेश यादव ने संविधान को देश की एकता और अखंडता का आधार बताते हुए कहा,

संविधान के कारण ही देश को एक सूत्र में पिरोया जा सका है। इसमें निहित अधिकारों को कमजोर करना समाज के लिए हानिकारक होगा।”

जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश

कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। इस अभियान को राष्ट्रीय, राज्य, जिला, प्रखंड और मंडल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए नारे लगाए और लोगों को प्रेरित किया

कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले नेता

इस पदयात्रा को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, अरुण कुमार सिंह, अखिलेश यादव और कई अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.