BJYM Jamshedpur भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आयोजित की संविधान गौरव अभियान क्विज प्रतियोगिता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

BJYM Jamshedpur: जमशेदपुर, 22 जनवरी: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) जमशेदपुर महानगर ने संविधान गौरव अभियान के तहत साकची पेनार रोड स्थित श्रीमन क्लासेस में एक संविधान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को रेखांकित करना था।।

 

विद्यार्थियों के लिए 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और भारतीय संविधान पर आधारित 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए गए। छात्रों ने अपनी जानकारी और विवेक का उपयोग करते हुए इन सवालों के उत्तर दिए।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विजेताओं की सूची

1. प्रथम स्थान: ईशा महतो (घाटशिला कॉलेज)

2. द्वितीय स्थान: पूजा कुमारी (अरका जैन विश्वविद्यालय)

3. तृतीय स्थान: आदर्श वर्मा (करीम सिटी कॉलेज)

इन सभी विजेताओं को मंच पर अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा,

“संविधान गौरव अभियान का उद्देश्य युवाओं में भारतीय संविधान के महत्व को समझाना है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें जो सशक्त संविधान दिया है, वह भारत के हर नागरिक को समानता का अधिकार प्रदान करता है। कार्यक्रम में भाजपा ज़िला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, अमित अग्रवाल, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, चंदन चौबे, और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस आयोजन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.