पांच माह से बंद पड़ी जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे 20 परिवार, सड़क जाम की चेतावनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : पोटका प्रखंड के गिंडुग गांव स्थित रेड़ादिरी टोला में जनवरी माह से जलमीनार खराब रहने के कारण करीब 20 परिवार गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित सिंचाई कुएं से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार जलमीनार खराब होने की सूचना कई बार जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। लंबे समय से समस्या के समाधान नहीं होने के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।



स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गिंडुग गांव को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की चिड़िया इकाई द्वारा गोद लिया गया है। इसके बावजूद गांव में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा की अनदेखी की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाओं और बच्चों को प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में स्थिति और भी विकट हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द जलमीनार की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे गिंडुग-पोंगा माइंस मुख्य सड़क को जाम कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग से अविलंब हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

Leave a Comment

The specified slider does not exist.

और पढ़ें