अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; दो गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नोवामुंडी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने सोनू लोहरा उर्फ भोला और राज पुरती को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नोवामुंडी, छोटानागरा और किरीबुरू क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह जमशेदपुर समेत कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में कम कीमत पर खपाने का काम करता था। बरामद वाहनों के स्वामित्व एवं चोरी से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि गिरोह के नेटवर्क और चोरी की अन्य घटनाओं से जुड़े पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider does not exist.

और पढ़ें