शिक्षा, संस्कृति और एकजुटता—इन्हीं तीन स्तंभों पर मजबूत होगा हमारा समाज: संजीव सरदार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने अपने वादे के अनुरूप रविवार को घाटशिला के विभूति बिहार होटल में भूमिज समाज के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक की। बैठक का मूल उद्देश्य समाज के विकास, शिक्षा के उत्थान, सांस्कृतिक संरक्षण और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर ठोस पहल को आगे बढ़ाना था।

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने घाटशिला उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को मिली ऐतिहासिक जीत पर समुदाय द्वारा दिए गए मजबूत समर्थन और सक्रिय योगदान के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि “यह जीत सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और विश्वास की ऐतिहासिक अभिव्यक्ति है।”

बैठक में समाज को शैक्षणिक रूप से मजबूत करने, छात्रों के लिए संसाधन उपलब्ध कराने, जाहेरथान और हड़शाली की घेराबंदी, भूमिज समाज की संस्थागत मजबूती, और शहीद पार्क निर्माण जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विधायक ने आश्वस्त किया कि समाज के विकास से जुड़े सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “सरकार और संगठन मिलकर भूमिज समाज के समग्र विकास की दिशा में निरंतर कार्यरत हैं और आगे भी इस संकल्प को मजबूती देंगे।”

कार्यक्रम में झंटू सिंह, रघु सरदार, शंभु सिंह, बलराम सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह, सुनील सरदार, शुभांकर सिंह, ठाकुर दास सिंह, तुषार कांति सरदार, शिवशंकर सरदार, सोमनाथ सरदार, रवि सिंह, मनबोध सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.