जन समस्याओं की सुध लेने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

घाघीडीह (जमशेदपुर), 11 जुलाई:
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने शुक्रवार को किताडीह पश्चिम पंचायत के मांझी बगान इलाके का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य क्षेत्र की जल, सड़क, बिजली व सफाई संबंधित समस्याओं का जायजा लेना था।

ग्रामवासियों — विशेषकर महिलाओं — ने अधूरी पड़ी पानी पाइपलाइन योजना, जर्जर सड़कों और प्रकाश व्यवस्था की कमी जैसी समस्याओं को उठाया। दुबे ने मौके पर ही प्रखंड विकास पदाधिकारी से फोन पर बात की और सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द ही प्राक्कलन बना कर योजना के तहत कार्य प्रारंभ होगा और हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएगी।

इस निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिला प्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थित लोगों में प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, राजनारायण यादव, अमरजीत नाथ मिश्र, ब्रजेन्द्र तिवारी, प्रमोद मिश्र, अपर्णा गुहा, अनिल सिंह समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल थे।

जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस जनता की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशासन को समयबद्ध कार्रवाई करनी होगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें