फूलों झानो इनडोर स्टेडियम में उपायुक्त ने चलाया नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: फूलों झानो इनडोर स्टेडियम में शनिवार को जिला प्रशासन के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। जहां इस अभियान का नेतृत्व जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने किया।
इस मौके पर उपायुक्त ने युवाओं और खिलाड़ियों को नशा से दूर रहने एवं समाज में नशा उन्मूलन की दिशा में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा कि “नशा जीवन को बर्बाद करता है इसलिए युवा पीढ़ी को इससे दूर रहकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए।” वही उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और उपस्थित युवाओं से नशा न करने की शपथ दिलाई और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस पूरे कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,आइटीडीए निदेशक संजय कुमार दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नु कुमार मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी पंकज झा, नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह, विभिन्न खेल प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं युवा वर्ग उपस्थित थे। उधर इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में “नशा मुक्त समाज” की स्थापना की दिशा में सामूहिक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें