Former Councilor Sudhir Chaudhary Father Death पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी के पिता राजेश्वर चौधरी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर लंबी बीमारी के बाद घर में ली अंतिम सांस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 30 के पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी के पिता राजेश्वर चौधरी का सोमवार शाम निधन हो गया। 85 वर्षीय दिवंगत लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और शाम करीब 4 बजे उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली।

टाटा कंपनी के ट्यूब डिविजन के अधिकारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे

राजेश्वर चौधरी टाटा कंपनी के ट्यूब डिविजन में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान वे कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे और क्षेत्र में उनकी ख्याति थी। उनका निधन क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है।



भरा-पूरा परिवार छोड़ गए पीछे

दिवंगत अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री और पौत्र-पौत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। उनके आगमन के बाद बुधवार को पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सामाजिक और राजनीतिक जगत ने जताया शोक

राजेश्वर चौधरी के निधन पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव, डिप्टी मेयर अमित सिंह, जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश, अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह, लालबाबू सिंह, झामुमो नेता गणेश महाली, भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, अजय शर्मा, शारदा देवी, पूर्व पार्षद पांडी मुखी और रिंकू राय सहित अन्य गणमान्य शामिल हैं।

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें