भव्य कलश यात्रा के साथ गोपालपुर में पांच दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : गोपालपुर शिव मंदिर मैदान में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत गांव के भुरकाडीह तालाब से हुई, जहां कुंवारी कन्याओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा के रूप में कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना रहे थे।



कलश यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता नवरंजन भक्त बजरंगबली का पताका लेकर सबसे आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे सिर पर कलश लिए कुंवारी कन्याएं कतारबद्ध होकर चल रही थीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाली श्रीराम कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.