सरायकेला-खरसावां में फायर सेफ्टी वीक का शुभारंभ, शहीद अग्निशामकों को दी गई श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार से अग्निशमन विभाग की ओर से फायर सेफ्टी वीक की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुंबई बंदरगाह पर शहीद हुए अग्निशामकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

जिला मुख्यालय में अग्निशमन पदाधिकारी Rishi Tiwari की अगुवाई में विभाग के कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस मौके पर ऋषि तिवारी ने बताया कि यह फायर सेफ्टी वीक 20 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजों, मॉल और कंपनियों में मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही संस्थानों में लगे अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फायर सेफ्टी वीक के पहले दिन अग्निशमन विभाग की टीम ने सरायकेला के कोलाबिरा स्थित फ्लिपकार्ट फिल्टर कंपनी एवं मुड़िया स्थित सुप्रीमो कंपनी में कर्मियों को आग से सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।

ऋषि तिवारी ने कहा कि आग से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए आम लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ-साथ संबंधित कंपनियों के दर्जनों कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.