Guwa : मेघाहातुबुरु स्थित सनलाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिक समारोह सामुदायिक भवन में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह, महिला समिति अध्यक्ष रंजिता सिंह, विशिष्ट अतिथि योगेश प्रसाद राम, सुषमा योगेश राम, के.बी. थापा, सुनीता थापा, प्रमोद कुमार, रंजना प्रमोद, डॉ. मनोज कुमार, नीलम वर्मा एवं अवधेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्ले सेक्शन से यूकेजी तक के बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर का मुख्य आकर्षण यूकेजी के बच्चों का कॉन्वोकेशन समारोह रहा। छोटे-छोटे बच्चों को ग्रेजुएशन गाउन में मंच पर देखकर उपस्थित अतिथि और अभिभावक भावुक और उत्साहित नजर आए। अतिथियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे स्थान में इस स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिभा स्पष्ट दिखाई देती है, जो उनके बेहतर भविष्य का संकेत है। साथ ही बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार टाइटल अवार्ड देना एक सकारात्मक पहल है, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य सविता दयानंद सहित शिक्षिकाएं—महिमा लुगुन, प्रीति कुमारी, सुभाश्री दास, सुशीला कोंगारी, मनीषा मुखी, पंकजनी सुमन—का महत्वपूर्ण योगदान रहा।











