बर्मामाइंस के एक्सीलेंस स्कूल में नेत्र जांच शिविर, 200 बच्चों की आंखों की हुई जांच

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बर्मामाइंस स्थित CM SOE BPM High School Excellence School में अस्तित्व सामाजिक संस्था के नेतृत्व में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।

यह कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष मीरा तिवारी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजन में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रंजीता गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर की शुरुआत प्राचार्या द्वारा स्वयं अपनी आंखों की जांच करवाकर की गई।



शिविर के दौरान करीब 200 विद्यार्थियों की नेत्र जांच की गई। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों की भी आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जदयू के महामंत्री गंगाधर पांडे का भी विशेष सहयोग रहा।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रंजीता गांधी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग कर रहे हैं, जिसका सीधा असर उनकी आंखों पर पड़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें, ताकि उनकी आंखें लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें।



वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अन्नू चौबे ने कहा कि ऑनलाइन क्लास और डिजिटल उपकरणों के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की आंखों के लेंस और कॉर्निया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कम उम्र में बच्चों को चश्मा लगने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में नेत्र जांच शिविर बच्चों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों, जदयू महामंत्री गंगाधर पांडे और सामाजिक कार्यकर्ता अन्नू चौबे का विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं संस्था की ओर से भी प्राचार्या रंजीता गांधी को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मोना भूमिज, अरविंद कुमार रवानी, चंचल सिंह एचसी, सुचित्रा महतो, सुदीप्ति कुमारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मो आचार्या सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.