सरायकेला उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : सरायकेला-खरसावां जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को राजनगर थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए तीन अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब और 1100 किलो जावा महुआ जब्त किया गया।

यह अभियान उपायुक्त Nitish Kumar Singh के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक Kshitij Vijay Minj के मार्गदर्शन में चलाया गया।

टीम ने मुंडाकाटी, विश्रामपुर और मंझगांव टोला जोगोडा गांवों में छापेमारी करते हुए अवैध शराब निर्माण स्थलों को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान बरामद शराब और जावा महुआ को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर नष्ट कर दिया गया।

हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। विभाग ने नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.