“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : दिनेश कुमार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में केबुल टाउन स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य और प्रकृति संवर्धन का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पौधे लगाए।

इस अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृशक्ति के सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण वैश्विक आवश्यकता बन चुकी है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

दिनेश कुमार ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु, जल संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं, इसलिए पौधारोपण को जन आंदोलन का रूप देना आवश्यक है।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भाजपा गोलमुरी मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल, महामंत्री अशोक सामंता, समरेश कुमार, रंजीत गुप्ता, राकेश गिरी, हरेराम यादव, अनिल सिंह, अमरेंद्र कुमार, मनी मोहंती, डब्लू संतोष, संदीप आइच, दिलीप प्रमाणिक, रहीम, पंकज शर्मा, अमरेंद्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें