जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश, सभी घरों तक शुद्ध जल पहुंचाना प्राथमिकता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने की। बैठक में जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू सहित जिले के सभी विधायकगण के प्रतिनिधिगण शामिल हुए।

बैठक में फेज-2 के तहत हर घर नल जल योजना, ओडीएफ प्लस गांव, 5 स्टार मॉडल गांव, गोवर्धन योजना, कचरा उठाव वाहन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं गोबर गैस प्लांट जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:

???? शौचालय निर्माण: वर्ष 2024-26 के लक्ष्य अनुसार 21,111 इकाइयों में से अभी तक 688 शौचालयों का निर्माण पूर्ण। शेष लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु लाभुकों को प्रेरित करने एवं विभागीय समन्वय को प्रभावी बनाने का निर्देश। लाभुकों को 12,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
???? 5 स्टार मॉडल गांव: स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए ओडीएफ प्लस गांवों को 5 स्टार मॉडल गांवों में परिवर्तित करने का लक्ष्य।
???? गोवर्धन योजना: निर्मित गोबर गैस प्लांट्स के कुशल संचालन हेतु संबंधित इकाइयों को निर्देशित किया गया।
???? प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन: सांसद विद्युत महतो द्वारा बागबेड़ा में प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना का सुझाव दिया गया।
???? जल जीवन मिशन: हर घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु नल कनेक्शन पर बल। सिंगल विलेज स्कीम और क्लस्टर स्कीम के अंतर्गत सूखे जलस्रोतों की जगह डीप बोरिंग अथवा वैकल्पिक स्रोत विकसित करने के निर्देश।
???? प्रगति की बाधाएं: संवेदकों के कार्यों में तेजी लाने, जमीन से संबंधित मामलों, वन विभाग की एनओसी आदि के शीघ्र निपटान हेतु विभागीय समन्वय पर बल।

उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, और इसकी समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। बैठक के दौरान सभी विभागीय पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें