जिला परिषद अध्यक्षा मोनिका किस्कू ने सदर अस्पताल में की बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल में बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ साथ सदर अस्पताल में होने वाले परेशानियां को ध्यान में रखते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तबरेज आलम के साथ विचार विमर्श की। जहां बैठक के बाद उन्होंने बताया कि साहिबगंज सदर अस्पताल में जो भी त्रुटियां हैं उसे धीरे धीरे सुधार कर लिया जाएगा और इसीलिए जिप अध्यक्ष ने माह में एक बार सदर अस्पताल में पदाधिकारी के साथ मीटिंग की व्यवस्था की है ताकि अस्पताल की व्यवस्था को सुचारू रूप से कैसे चलाया जा सकें। इसी संदर्भ में साहिबगंज सदर अस्पताल में अभी जो डॉक्टर का कार्य करने का टाइम टेबल है उसे दिन में 9 बजे से 3 बजे तक करने का आग्रह किया गया। साथ ही साथ स्पेशलिस्ट डॉक्टर को अपने ड्यूटी के बाद अन्य कार्य से मुक्त करने की बात कही हैं। वही सदर अस्पताल के ओपीडी में एक ही गेट रहने के कारण बहुत ज्यादा भीड़ भाड़ हो जाती है जिसके चलते कई बार परेशानी हो जाती है। वहीं दो गेट होने पर भीड़ दो तरफ हो जाएगी जिससे की डॉक्टर के साथ साथ मरीज को भी सहूलियत होगी। उधर ब्लड बैंक में रखे हुए प्लेटलेट्स मशीन के बारे में जिप अध्यक्षा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। साथ ही साथ उन्होंने यह भरोसा दिया कि अगर इस तरह की कोई मशीन है तो उसे जल्द से जल्द ऑपरेटर बहाल कर काम शुरू कर दिया जाएगा। आगे जिप अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 23 तारीख को होने वाली बैठकों में इस बारे में अवश्य चर्चा की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें