अंजुमन नगर में पागल कुत्ते के काटने से 15 लोग हुए घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर में बुधवार को एक पागल कुत्ते के काटने से 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जहां सभी घायल अपना अपना इलाज करने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बारी-बारी से सभी घायलों का इलाज किया। उधर सभी घायल लोगों ने जन औषधि केंद्र पहुंचकर एंटी रेबीज की सुई लगाई। उधर अंजुमन नगर में एक साथ पागल कुत्ते के काटने से घायल हुए 15 लोगों की घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है जहां स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से ऐसे कुत्तों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें