गोपालपुर पीलर टोला में जमीनी विवाद के कारण बड़े भाई को छोटे भाई ने भाला से मारकर किया घायल, जांच में जुटी गंगा नदी पुलिस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: गंगा नदी थाना क्षेत्र के गोपालपुर पीलर टोला में बुधवार को आपसी जमीनी विवाद के कारण छोटे भाई वकील सिंह व उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने अपने ही बड़े भाई जयप्रकाश चौधरी पिता स्व. प्रहलाद चौधरी को पेट में भाला से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां इस मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति को परिवार के अन्य लोगों की मदद से गंगा नदी थाना लेकर आए जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उन्हें फौरन बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। उधर सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. केशव कृष्णा ने फौरन घायल व्यक्ति का इलाज किया। उधर घायल व्यक्ति ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि उसका छोटा भाई वकील सिंह, उसकी पत्नी व तीन बेटों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए घायल कर दिया है। फिलहाल गंगा नदी थाना क्षेत्र की पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें