बिजली गंगा घाट समेत अन्य छठ घाटों का डीडीसी एवं डीएसओ ने किया निरीक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: शहर में छठ महापर्व को लेकर छठ गंगा घाटों की साफ सफाई का कार्य गुरुवार को भी जारी रहा। जहां साफ सफाई कार्यों का उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, डीएसओ झुन्नू कुमार मिश्रा ने जायजा लेते हुए निरीक्षण किया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बिजली घाट, शकुंतला घाट, वायसी स्थान घाट, मालवीय घाट, ओझा टोली घाट, जनता घाट एवं चानन घाट का स्थलीय भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उधर उपरोक्त सभी गंगा घाटों में पर्व त्याहारों में साफ सफाई, ब्लीचिंग छिड़काव, समतल बनाने, डस्ट गिराने, लाईट की समुचित व्यवस्था, बैरिकेटिंग, डस्टबिन, गहरे जल स्तर में दुर्घटना से सावधानी हेतु साइनेज, पार्किंग, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह को निर्देश किया गया। वहीं उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने कहा कि दो दिनों के अंदर सभी छठ गंगा घाटों को साफ सफाई से लेकर गंगा किनारे दलदल मिट्टी को समतल बनाकर डस्ट गिरा कर पूजा अर्चना करने योग्य बना दें ताकि छठ जैसे महापर्व पर पूजा अर्चना करने के लिए गंगा नदी के किनारे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इस मौके पर जिला प्रशासन के कई अन्य वरीय अधिकारी समेत नगर परिषद के सफाई कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें