उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस पर सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिया समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं सुझाव सुने। बड़ी संख्या में आए नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न जन समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।

शिकायतकर्ताओं ने दुकान आवंटन, राशन कार्ड अपडेट, चाकापल की मांग, ध्वनि प्रदूषण, दुकानों पर अवैध कब्जा, स्कूल फीस माफी, कोर्ट केस से जुड़े मुद्दे, पारिवारिक जमीन विवाद, आवासीय सोसायटी विवाद, सड़क एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, मइंयां सम्मान योजना लाभ, श्मशान भूमि से जुड़ी शिकायतें, जाहेरस्थान अतिक्रमण, जन्म प्रमाण पत्र संशोधन, दिव्यांग सहायता, भरण-पोषण सहायता, ई-ट्राईसाइकिल, लिकर लाइसेंस समेत अनेक जनहित एवं जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर समस्या रखी।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य है—लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही को और मजबूत करना।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें