मनोहरपुर को मिले नए एसडीपीओ, डेविड ए. डोडराई ने संभाला पदभार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : मनोहरपुर पुलिस अनुमंडल को नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप में डेविड ए. डोडराई मिले हैं। उन्होंने शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पूर्व एसडीपीओ जयदीप लकड़ा का स्थान लिया है, जिनका तबादला गुमला जिला कर दिया गया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में नवपदस्थापित एसडीपीओ डेविड ए. डोडराई ने कहा कि क्षेत्र में उग्रवाद, आपराधिक गतिविधियों और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही लोगों का विश्वास जीतते हुए क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व डेविड ए. डोडराई पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप आईटी केंद्र में पदस्थापित थे।

मनोहरपुर पहुंचने पर नए एसडीपीओ का थाना सर्किल के सभी थाना प्रभारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.