मनोहरपुर में करंट लगने से साढ़े चार वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमारबेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में साढ़े चार वर्षीय मासूम प्रज्ञान महतो की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रज्ञान महतो घर में टीवी देख रहा था। इसी दौरान टीवी के सेटअप बॉक्स में अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की असामयिक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए घरों में बिजली उपकरणों की नियमित जांच कराने तथा बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सुरक्षित दूरी पर रखने की अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.