खनन पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह में डीएवी पब्लिक स्कूल गुआ के छात्रों की चमक, शानदार प्रस्तुतियों से जीता दिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa  : सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित खनन पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में पर्यावरण सुरक्षा, वैज्ञानिक खनन और सतत विकास को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें डीएवी पब्लिक स्कूल, गुआ के छात्र-छात्राओं ने शानदार एवं रोमांचकारी प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।

विद्यालय की प्राचार्या माधवी पांडेय के नेतृत्व और प्रेरणा से विद्यार्थियों ने विषय-आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर-स्लोगन, रंगोली, नुक्कड़ नाटक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने खनन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के महत्व का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम में डीएवी गुआ के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
पुरस्कार विजेता:

रंगोली प्रतियोगिता:

प्रथम – विज्ञान शिक्षिका रंजना प्रसाद

द्वितीय – पुष्पांजलि नायक


विज्ञान प्रदर्शनी:

प्रथम – मॉडल 1

द्वितीय – मॉडल 2



प्राचार्या माधवी पांडेय ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की रचनात्मकता, मेहनत और नवाचार क्षमता ने कार्यक्रम को सफल व यादगार बना दिया। उन्होंने कहा कि “यदि बच्चों को सही दिशा और अवसर मिले, तो वे अद्भुत कार्य करने की क्षमता रखते हैं। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।”

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का यह आयोजन अपनी प्रभावशाली गतिविधियों और जागरूकता संदेशों के लिए यादगार बन गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.