Swarn Mahasangh : डी. डी. त्रिपाठी बने स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सवर्ण समाज को मिलेगा सशक्त नेतृत्व

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : वरिष्ठ भाजपा नेता और जमशेदपुर निवासी धनुर्धर त्रिपाठी को स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक बैठक के दौरान संगठन के संस्थापक गजेन्द्र मणि त्रिपाठी और सह-संस्थापक ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने की।



अपने मनोनयन पर श्री त्रिपाठी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगातार सवर्ण समाज के हितों के लिए पार्टीगत मंचों, मोर्चों की स्थापना और सवर्ण आयोग की हिस्सेदारी जैसे मुद्दों को उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संख्या आधारित राजनीति के कारण सवर्ण समाज के साथ राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मोर्चे पर उपेक्षा हो रही है, जिसके विरुद्ध अब वह राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष करेंगे।



डी. डी. त्रिपाठी ने कहा, “मेरे लिए यह गौरव की बात है कि संगठन ने मुझे इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ सवर्ण समाज को एकजुट कर उनके अधिकारों की लड़ाई राष्ट्रीय फलक पर लडूंगा।” उन्होंने अपने मनोनयन पर संगठन के संस्थापक गजेंद्र मणि त्रिपाठी, सह-संस्थापक ठाकुर ओम प्रकाश सिंह एवं राष्ट्रीय टीम के प्रति आभार जताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.