Labour Department : बाल श्रम के खिलाफ सरायकेला में छापेमारी, कई नाबालिग रेस्क्यू, मालिकों पर होगी कार्रवाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela : जिला श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को आदित्यपुर क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर, बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्य सैयद अयाज़ हैदर, चाइल्ड हेल्पलाइन की पर्यवेक्षक कविता मिश्रा, युवा संस्था के प्रतिनिधि मुकेश पांडेय और आदित्यपुर थाना की पुलिस टीम सम्मिलित रही।



अभियान के दौरान आदित्यपुर अंडरग्राउंड ब्रिज के पास एक मोटरसाइकिल गैराज में कार्यरत 16 वर्षीय किशोर को रेस्क्यू किया गया। उसे सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, आदित्यपुर-2 स्थित अम्बेडकर चौक पर कार वॉशिंग सेंटर से दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें बाल कल्याण समिति को सौंपा गया।



बाल कल्याण समिति के सदस्य सैयद अयाज़ हैदर ने स्पष्ट किया कि गैराज व कार वॉशिंग केंद्र संचालकों पर बाल श्रम अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से सख्त रुख अपनाया गया है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.