Congress Protest : सेना पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने मप्र के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का फूंका पुतला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने मानगो डिमना चौक पर उनका पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस मानगो प्रखंड समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और विरोध जताया।

“सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं” — ओम प्रकाश सिंह
मुख्य वक्ता ओम प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा नेता बार-बार सेना का अपमान कर रहे हैं, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा, “जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री पद से हटाना चाहिए था, लेकिन भाजपा उन्हें बचाने में जुटी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का कथित राष्ट्रवाद केवल दिखावा है, असल में उसके नेता राष्ट्र की सुरक्षा करने वाली सेना और तिरंगे का निरंतर अपमान कर रहे हैं।

पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने किया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सेना के शौर्य और सम्मान पर कोई राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौके पर मुख्य रूप से ओम प्रकाश सिंह, ईश्वर सिंह, अखिलेश सिंह, राकेश दास, गोपाल यादव, संजय शर्मा, मोहन सिंह, दशरथ राय, कंचन कुमारी, पिंकी महतो, बोजोहोरी महतो, पिंटू महतो, जामिनी महतो, आनंद महतो, अनूप मिश्रा, आयुन गौड़, पवन बिहारी ओझा, पीयूष गुप्ता, अनिल सिंह, जीवन सिंह देव, प्रभाकर साहू, दिनेश लोहरा, उमा देवी, नौशाद आलम, जीतेंद्र गुप्ता, जयदेव शर्मा, सन्नी भाई, शिशु गोप, प्रकाश मुखर्जी, अब्दुल सलीम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें