मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत घाटशिला प्रखंड में डीबीटी कैंप आयोजित, बैंक प्रतिनिधियों की गैरहाजिरी से महिलाएं हुईं नाराज़

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के लिए आज घाटशिला प्रखंड कार्यालय में कैंप का आयोजन किया गया था। लेकिन उप विकास आयुक्त के स्पष्ट निर्देश के बावजूद बंधन बैंक को छोड़कर अन्य किसी भी बैंक के प्रतिनिधि कैंप में दोपहर 3 बजे तक नहीं पहुंचे, जिससे उपस्थित सैकड़ों महिलाएं भारी निराशा और आक्रोश में दिखीं।

प्रमुख तथ्य:

प्रखंड कार्यालय परिसर में लगभग 401 महिलाओं का डीबीटी किया जाना था।

महिलाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भूखी-प्यासी छोटे बच्चों के साथ लाइन में खड़ी रहीं।

बैंक प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी पर महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा से शिकायत की।

BDO ने एलडीएम (लीड बैंक मैनेजर) को स्थिति से अवगत कराया, लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ।


महिलाओं का फूटा गुस्सा:

कैंप में उपस्थित कई महिलाओं ने कहा कि – “अगर कैंप करना ही नहीं था, तो सूचना देकर क्यों बुलाया गया?”
कई महिलाओं ने यह भी बताया कि वे बार-बार बैंक शाखा में फोन कर रही थीं, लेकिन न कोई फोन उठा और न ही कोई जवाब मिला।
एक महिला के पति देव प्रसाद पाल ने इस लापरवाही को लेकर उप विकास आयुक्त को ट्वीट कर स्थिति से अवगत कराया।

प्रशासनिक असहमति और सवाल:

महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने यह भी सवाल उठाया कि अगर बैंक अधिकारी उप विकास आयुक्त के आदेश को ही नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, तो फिर आम लोगों के साथ उनके व्यवहार की कल्पना करना कठिन नहीं। महिलाओं ने अगली तारीख के स्पष्ट निर्देश, और बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें