सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए निर्देश

SHARE:

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ICU वार्ड, इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर (OT) और डिलीवरी सेंटर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

डॉ. पाल ने अस्पताल में पाई गई कमियों को समय पर सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का सख्त निर्देश दिया।

साथ ही उपाधीक्षक को निर्देशित किया गया कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की कमी को जल्द से जल्द दूर कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इस दौरान जिला आरसीएच पदाधिकारी सह उपाधीक्षक विमल मंडल, हॉस्पिटल मैनेजर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment