चांडिल पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की, दो आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil : चांडिल पुलिस ने बाजार क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, वादी मिलन प्रामाणिक की हीरो होंडा पैशन प्रो (JH05BT1692) मोटरसाइकिल चांडिल बाजार से चोरी हो गई थी। मामले में चांडिल थाना में कांड संख्या 92/26 दिनांक 3 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। जांच के क्रम में पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों चंदन बागती उर्फ चंदू बागती एवं शिवा सरदार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बागुनहातु, डी-ब्लॉक, रोड नंबर-7, थाना सिदगोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम के निवासी हैं।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें