चांडिल में तीन दिवसीय पाला कीर्तन का शुभारंभ, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल के आदर्श कॉलोनी, डैम रोड स्थित श्री श्री हरि सभा कमिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पाला कीर्तन का शुभारंभ बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कार्यक्रम के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समाजसेवी राकेश वर्मा, भाजपा जमशेदपुर महानगर के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, चांडिल प्रखंड पंचायत समिति के प्रमुख रामकृष्ण महतो एवं भाजपा जिला प्रवक्ता अखिल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

कीर्तन के दौरान सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहनें और स्थानीय श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। भगवान के नाम-स्मरण और भजनों के साथ श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सोमेन मोदक के नेतृत्व में समिति के सदस्यों—बारेन पोद्दार, शेखर दास, बिनोद बड़ाल, भोला पंडित, बंकु सिंह, मोहन प्रामाणिक, निरंजन सेन, मनमन सेन, जगदीश पोद्दार, रोहित पोद्दार, मथुरा पोद्दार, लव पोद्दार, भिरगू पोद्दार एवं सोनू पोद्दार—ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और लोगों में आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें