चांडिल में जंगली हाथी का उत्पात, जेएफएससी गोदाम का शटर तोड़ा; टिन से कराई गई अस्थायी मरम्मत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : चांडिल अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित जेएफएससी गोदाम में जंगली हाथी के उत्पात का मामला सामने आया है। बीते 19 अप्रैल की रात एक जंगली हाथी परिसर में घुस आया और गोदाम का शटर तोड़कर अंदर रखे चावल और दाल को नुकसान पहुंचाया।

घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार को क्षतिग्रस्त शटर को टिन से वेल्डिंग कर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल उठाया गया है, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे सरकारी संपत्ति के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी डर का माहौल है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाने की बात कही जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.