चाकुलिया में 24 अप्रैल को भव्य रोजगार मेला, दसवीं से ग्रेजुएशन तक के छात्रों को मिलेगा अवसर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बेंद पंचायत स्थित एजेके महाविद्यालय एवं शिवम दुबे और अतुल पाल इंटर कॉलेज परिसर में आगामी 24 अप्रैल को एक भव्य रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले का आयोजन मां तारा एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सोसाइटी के सचिव बंटी उपाध्याय ने बताया कि इस रोजगार मेले में शहर के साथ-साथ बाहर की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भी भाग लेने आ रही हैं। मेले के दौरान छात्र-छात्राओं की योग्यता और प्रतिभा के आधार पर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल के पीछे महाविद्यालय की फाउंडर स्वर्गीय श्वेता दुबे का सपना जुड़ा हुआ है। उनका उद्देश्य था कि इस संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मिलें, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इसी सोच को साकार करने के लिए महाविद्यालय परिसर में पहली बार इस तरह का रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

बंटी उपाध्याय ने बताया कि इस रोजगार मेले में दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएशन कर रहे या कर चुके सभी छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को 24 अप्रैल को महाविद्यालय परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इस तरह के रोजगार मेले का आयोजन युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.