सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में चर्मरोग जाँच शिविर, दो नये कुष्ठ मरीजों की हुई पहचान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में कुष्ठ रोग खोज अभियान-2025 के तहत बुधवार को चर्मरोग जाँच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला RCH पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा और जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने अभियान के दौरान की जाने वाली गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि शरीर पर दाग और दाग में सुनापन कुष्ठ रोग का प्रमुख संकेत हो सकता है। यह किसी प्रकार का अभिशाप नहीं, बल्कि एक बैक्टीरिया जनित रोग है, जिसका इलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बुधवार के शिविर में कुष्ठ रोग के कार्डिनल सिम्पटम्स, प्रकार, लक्षण, उपचार और इससे होने वाली दिव्यांगता पर विस्तृत जानकारी दी।

डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती ने सेल्फ केयर की महत्ता बताते हुए कहा कि समय रहते देखभाल और आवश्यक रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दिव्यांगता को ठीक किया जा सकता है। उन्होंने सहियाओं को कुष्ठ विभाग से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी बताया।

शिविर के दौरान डॉ. राजीव महतो ने कुल 25 संदिग्ध मरीजों की जांच की, जिनमें से दो नये कुष्ठ मरीजों की पुष्टि करते हुए उन्हें निःशुल्क MDT दवा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश वर्मा, लेखा प्रबंधक प्रणय बहुरिया, एमपीडब्ल्यू राम कृष्णा पानी, डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती और संजय चटर्जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें