तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत, टैंकर चालक फरार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : चांडिल थाना क्षेत्र के चुनचूड़ियां पेट्रोल पंप और झावड़ा मोड़ के बीच बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंडो डेनिस टूल्स रूम गम्हरिया में कार्यरत चालक पवन कुमार मंडल की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान रांची जिले के सोनाहातु थाना क्षेत्र अंतर्गत जामुदाग गांव निवासी पवन कुमार मंडल के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पवन कुमार रोजाना की तरह अपनी स्कूटी से गम्हरिया स्थित कार्यालय के लिए जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार पेट्रोल-डीजल टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पवन की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार टैंकर चालक की तलाश जारी है।

इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें