Jamshedpur : भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कैबुल मुखी समाज, गोलमुरी की ओर से सीडब्ल्यूए हॉल में ‘उत्कर्ष-2026’ का आयोजन किया गया। समाज के सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के करीब 250 बच्चों ने चित्रांकन, भाषण, मॉडल निर्माण एवं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर मुखी, विशिष्ट अतिथि कैबुल कंपनी के महाप्रबंधक आर.बी. सिंह तथा सम्मानित अतिथि मुखी समाज झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष शशिभूषण मुखी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि महावीर मुखी ने समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कैबुल मुखी समाज के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज का विकास संभव है। बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए उन्होंने क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने का सुझाव भी दिया।
विशिष्ट अतिथि आर.बी. सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती है। साथ ही उनमें वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और रचनात्मकता का विकास होता है।
कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए समाज के सचिव गुरुचरण मुखी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन संजना मुखी एवं प्रीशी मुखी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निखिल महानन्द ने दिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
चित्रांकन प्रतियोगिता
– सब जूनियर वर्ग: प्रथम देबजोत सिंह, द्वितीय आयुषी थापा, तृतीय मीणाल गुप्ता।
– जूनियर वर्ग: प्रथम खुशी, द्वितीय वैभवी, तृतीय आदशी मुखी।
– सीनियर वर्ग: प्रथम रौनक कुमार, द्वितीय विवेक कुमार पांडे, तृतीय कृष्णा कुमार।
भाषण प्रतियोगिता: प्रथम ऋषिका मुखी, द्वितीय नीरज कुमार मुखी, तृतीय मोहम्मद अरहम दाऊद।
मॉडल निर्माण प्रतियोगिता: प्रथम जॉयदीप पॉल, द्वितीय सारिका सोना, तृतीय नीरज कुमार मुखी।
मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता: प्रथम अनिशा कुमारी, द्वितीय प्रीति कुमारी, तृतीय यशवनी कुमारी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुचरण मुखी, रुपेश मुखी, डेविड मुखी, निखिल महानन्द, सुजल मुखी, मिहिर मुखी, देवेश मुखी, डब्लू, आर्यन मुखी, शाहिल मुखी, प्रभात मुखी, गुरुबचन मुखी, गोपाल मुखी, शिवनाथ मुखी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

















