बक्सर में आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Bihar : रजिले में सोमवार की दोपहर अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा घाट के पास की है, जहां बारिश से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे छ लोग छिपे हुए थे। इस दौरान अचानक जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलसकर बेहोश हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं, दूसरी घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज हवा और गर्जन-तर्जन के साथ अचानक हुई बारिश से लोग पूरी तरह असमंजस में आ गए थे।

स्थानीय प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि खराब मौसम के दौरान लोग पेड़ के नीचे पनाह न लें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें