मुरैना में अपना दल (एस) सदस्यता अभियान को मिली गति, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मुरैना | 14 जून 2025
अपना दल (एस) द्वारा मध्य प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को एक नई ऊर्जा मिली है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल अपने चार दिवसीय ग्वालियर-चंबल संभाग दौरे के पहले दिन भिंड में कार्यकर्ता बैठक के बाद मुरैना पहुंचे। यहां एक स्थानीय होटल में आयोजित सदस्यता अभियान सह कार्यकर्ता बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में श्री पटेल के साथ पूरे दौरे की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम एवं कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एन.एस. धाकड़ भी उपस्थित रहे।

सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पार्टी की प्राथमिकता: आर. बी. सिंह पटेल

बैठक को संबोधित करते हुए आर. बी. सिंह पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) की विचारधारा सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीति और सोच को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के कार्यों को रेखांकित करते हुए बताया कि किस प्रकार पार्टी ने सत्ता में रहते हुए पिछड़े वर्गों, महिलाओं और किसानों के हित में कई ठोस कदम उठाए हैं।

राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार पर डॉ. मलिकराम का जोर

बैठक की अध्यक्षता कर रहे राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा,

“अपना दल (एस) की विचारधारा को यदि प्रदेश के हर कोने तक पहुँचाना है, तो कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मजबूत नेटवर्क बनाना होगा।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य सत्ता में सार्थक सहभागिता है और यह लक्ष्य राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में अवश्य प्राप्त किया जाएगा।

स्थानीय संगठन को मिली नई ऊर्जा: एन. एस. धाकड़

मुरैना के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एन.एस. धाकड़ ने अपने वक्तव्य में मुरैना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और बढ़ती सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण और संगठन की प्रति निष्ठा इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में अपना दल (एस) मुरैना सहित पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में एक मज़बूत राजनीतिक ताकत बनकर उभरेगा।

आगे के तीन दिन होंगे संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण

गौरतलब है कि आर. बी. सिंह पटेल का यह दौरा अगले तीन दिनों तक ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न जिलों में जारी रहेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, सदस्यता अभियान को विस्तार देने और संगठनात्मक मजबूती को लेकर बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें