बुंडू गांव के पास अचानक गिरने से महिला की मौत, क्षेत्र में शोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:  गोइलकेरा प्रखंड के कुमारतोड़ांग गांव निवासी बामिया चाम्पिया की पत्नी की गुरुवार को बुंडू गांव के पास अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बामिया चाम्पिया अपनी पत्नी के साथ रोआम साप्ताहिक हाट बाजार गए थे। खरीदारी के बाद दोनों पैदल अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बुंडू गांव के समीप महिला अचानक सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

अचानक हुई इस घटना से पति बामिया चाम्पिया समेत ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार, महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण मौत हुई। घटना की सूचना के बाद स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.