Bokaro DC Controversy Shweta Singh MLA झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो डीसी पर लगाए गंभीर आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

फोन पर बदतमीजी का आरोप, विधानसभा अध्यक्ष से की शिकायत

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो डीसी विजया जाधव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो से कहा कि डीसी ने उनके साथ फोन पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। विधायक ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने किया समर्थन

इस मुद्दे पर चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने भी श्वेता सिंह का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बोकारो डीसी का व्यवहार ठीक नहीं है। जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने स्पीकर से मांग की कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

इस पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले की गंभीरता से जांच होगी और उचित कदम उठाए जाएंगे।





Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें