बिरसानगर में 10.25 लाख की लूट का खुलासा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:बिरसानगर थाना क्षेत्र में हुए 10.25 लाख रुपये की सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। घटना 10 नवंबर को विश्वकर्मा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों से दिन-दहाड़े हथियार के बल पर अंजाम दी गई थी। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

दो आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

पुलिस ने घटना में शामिल परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी शनि मंदिर के पास रहने वाले अजीत बेहरा और बाबू सरदार उर्फ नेपु को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपी — सरायकेला निवासी अजय सिंह उर्फ मोटा और लोको कॉलोनी का सूरज करूवा अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है।

1.23 लाख नकद, कट्टा, स्कूटी व मोबाइल बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने

1.23 लाख रुपये नकद,

एक देसी कट्टा,

दो जिंदा गोली,

घटना में प्रयुक्त स्कूटी,

हेलमेट,

और लूट के पैसे से खरीदा गया सैमसंग मोबाइल बरामद किया है।


अजीत बेहरा निकला मास्टरमाइंड

पुलिस पूछताछ में आरोपी अजीत बेहरा ने स्वीकार किया कि उसे कंपनी के वेंडरों को भुगतान की जानकारी पहले से थी। इसके बाद उसने अजय सिंह उर्फ मोटा, सूरज करूवा और बाबू सरदार को साथ लेकर लूट की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरा नेटवर्क और भी साफ हो जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें