भोगनाडीह के इतिहास में ऐतिहासिक होगा हूल दिवस, झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे शिरकत: पंकज मिश्रा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहेट: प्रखंड कार्यालय परिसर अंतर्गत आदिवासी संस्कृति एवं कला भवन (धूमकुडिया भवन) में झामुमो जिला समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने की। उधर बैठक में सर्वसम्मति से 30 जून हूल दिवस पर चर्चा की गई।जहां इस बैठक के मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा शामिल हुए।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, राजमहल सांसद विजय हांसदा एवं राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। उधर जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू को झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा ने अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। वही मौके पर बोरियो विधायक धनंजय सोरेन को जिला सचिव सुरेश टुडू ने अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया।

जहां बैठक के दौरान पंकज मिश्रा ने सभी झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के नौ प्रखंड एवं तीन नगर के अध्यक्ष, सचिव, केंद्रीय समिति सदस्य सहित प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों एवं जिला समिति के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनांक 30 जून हूल दिवस के मौके पर झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह बरहेट विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक व सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का वीर शहीद सिदो कान्हू मुर्मू की पावन धरती भोगनाडीह में आगमन होने जा रहा है।

जहां सभी प्रखंड के अध्यक्ष व सचिव अपने अपने प्रखंड में बैठक कर इसकी तैयारी में जुट जाएं। वही बैठक को राजमहल सांसद विजय हांसदा राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने भी संबोधित किया। जहां मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम ने किया। इस मौके पर जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू, झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा, जिला सचिव सुरेश टुडू, जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रो. नजरुल इस्लाम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी, सचिव मो. मारुफ उर्फ गुड्डू, प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, सचिव मुजीबुर्र रहमान, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव सहित सभी प्रखंड के अध्यक्ष, सचिव सहित सम्मानित झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें