बोरियो में भाजपा कार्यकर्ता मरांग मरांडी के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जिला भाजपा एसटी मोर्चा महामंत्री की हो गई थी निधन, रघुवर दास ने मिलने का दिया था वचन

बोरियो: रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने के लिए हरिनचरा गांव पहुंचे। जहां बरहेट से बोरियो आने के क्रम में हरिनचरा मोड़ में भाजपा के पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सीधे मृत भाजपा कार्यकर्ता मरांग मरांडी के घर पहुंचे। जहां मृतक भाजपा नेता एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री थे और आजीवन भाजपा के लिए समर्पित रहे लेकिन पिछले दिनों रात्रि पहर में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मृतक की धर्मपत्नी सबीना किस्कू को फोन पर ढांढस बंधाया था।

साथ ही एक सप्ताह के अंदर मिलने का भरोसा दिया था। उसी भरोसे को कायम करते हुए रविवार को मृतक के घर रघुवर दास पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने मृतक के तीनों पुत्रियों व धर्मपत्नी को हर मुश्किल वक्त में साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया जहां किसी भी प्रकार के समस्या होने पर कॉल करने के लिए कहा। उधर परिजनों से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ग्रामीणों व बच्चों से भी खुलकर मिले और कार्यकर्ताओं को मजबूती से खड़े होने का संदेश दिया। उधर पत्रकारों से बातचीत के दौरान वर्तमान हेमंत सरकार पर कमजोर होने और राज्य में अफसरशाही का हावी होने को लेकर कटाक्ष करते दिखे।

जहां जल, जंगल, जमीन, पेसा, नियोजन नीति सहित अन्य मुद्दों पर वर्तमान मुख्यमंत्री के रवैए को लेकर भी निशाना साधा।इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपने काफ़िले के साथ साहिबगंज जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, भाजपा नेता सलखू सोरेन, रामानंद साह, नरेंद्र उर्फ लाल शर्मा, दुर्गा सोरेन, सामू बास्की, भुनेश्वर तुरी, मनीष ठाकुर, अंकित कुमार, आलोक सेन, राजा दास, अमित मोदी सहित सैंकड़ों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें