Chhota Govindpur Durga Puja रजत जयंती समारोह में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

छोटा गोविंदपुर/जुगसलाई | 22 मार्च 2026:
री श्री बसंती दुर्गा पूजा समिति, सामुदायिक विकास मैदान, छोटा गोविंदपुर द्वारा आयोजित रजत जयंती समारोह के तहत भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
कोलकाता की डाकी मंडली बनी मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाते हुए कोलकाता से आई प्रसिद्ध “राधा रानी महिला मंडली” की डाकी वादन प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही।
इसके साथ ही झारखंड की पारंपरिक संस्कृति को दर्शाती गिट्टी मशीन महिला कमेटी ने लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
22 फुट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
रजत जयंती के इस विशेष अवसर पर लगभग 22 फुट ऊंची मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे बंगाल के कुशल कारीगरों ने अत्यंत आकर्षक और कलात्मक ढंग से तैयार किया है। श्रद्धालुओं में प्रतिमा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में—
जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह
समाजसेवी शिव शंकर सिंह
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सचिव आशुतोष सिंह
पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनीता साहू
सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
समिति ने जताया आभार
समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सचिव मृगेंद्र मिश्रा एवं अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सांस्कृतिक एकता और परंपरा का प्रतीक बना आयोजन
यह आयोजन क्षेत्र में सांस्कृतिक एकता, परंपरा और सामाजिक समरसता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य बना दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें