बारीडीह में सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : आनंद बिहारी दुबे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बारीडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के समन्वयक आनंद बिहारी दुबे के मार्गदर्शन में भव्य सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी सूरज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपनी आस्था जताई।

सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख युवाओं में विजय पांडेय, निखिल कुमार, आशुतोष कुमार, आशीष सिंह, तुषार तरुण, अनिकेत, परवेज गद्दी, शमीम अंसारी, निशार, राहुल कुल्हार, शेख शहनवाज और विशाल धनराज सहित बड़ी संख्या में नवयुवक शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं, किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों की मजबूत आवाज रही है। वर्तमान समय में सामाजिक सौहार्द, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सामने उत्पन्न चुनौतियों के बीच युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना सकारात्मक संदेश देता है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के समन्वयक आनंद बिहारी दुबे ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की मूल विचारधारा सर्वधर्म समभाव, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर आधारित है। उन्होंने युवाओं से जनसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव समंतो कुमार, जिला कांग्रेस महासचिव अतुल गुप्ता, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सनी सिंह तथा पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष निखिल तिवारी भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नवयुवकों को बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। युवाओं के उत्साह और बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को पूरी तरह राजनीतिक ऊर्जा से भर दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें